Main Slideमनोरंजन

दूसरी बार मां बनी करीना कपूर, बेटे को दिया जन्म

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

फिलहाल वह मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे। दूसरी बार नाना बनने पर रणधीर कपूर ने खुशी जाहिर की है।

रणधीर कपूर ने कहा,”जी हां ये सच है कि करीना कपूर ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। हम इस खबर से बेहद खुश हैं। हम लोग ब्रीच कैंडी अस्पताल जा रहे हैं, जहां करीना ने दूसरे बेबी को जन्म दिया है. हम लोग रास्ते में हैं।”

करीना और सैफ के बेटे के आने के बाद से कपूर और पटौदी खानदान में खुशी की लहर है। उन्होंने पति सैफ अली खान संग मिलकर अगस्त 2020 में अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था।

करीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह अपने दूसरे बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकतीं। घर के नए सदस्य को लेकर सैफ और करीना काफी उत्साहित हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की थी। करीना की यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के ऑपोजिट आमिर खान टाइल रोल प्ले कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close