Main Slideमनोरंजन

इस एक्टर को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चलाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक्टर की ओर से वीडियो डालने पर उनका चालान काट दिया गया। दरअसल, 14 फरवरी को विवेक अपनी पत्नी संग बाइक राइड पर निकले थे।

इस दौरान उन्होंने न तो मास्क पहना था और न ही हेलमेट लगा रखा था।  इस सब के बावजूद भी विवेक ने वो वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो में उन्हें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- वैलेंटाइन डे की बेहतरीन शुरुआत, मैं-मेरी पत्नी और वो. मजा आ गया। विवेक का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मुंबई पुलिस की नजर भी इस पर पड़ गई।

 

वीडियो को देखते ही एक्टर का 500 रुपये का ई चालान काट दिया गया। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विवेक की शिकायत सोशल एक्टिविस्ट डॉ बीनू वर्गीस द्वारा ट्विटर पर की गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close