मनोरंजनMain Slide

नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजीव कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 साल के थे।

अभिनेता राजीव कपूर ने राम तेरी गंगा मैली जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया था। राजीव एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई थे।

उत्तराखंड आपदा में राहत-बचाव कार्य कर रहे लोगों के लिए रिषभ पंत का बड़ा ऐलान

उनके निधन की पुष्टि नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की है। जानकारी के मुताबिक सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस. उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close