Main Slideखेल

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 2 जनवरी को गांगुली को हॉर्ट अटैक आया था जिसके बाद वुडलैंड अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

इसके बाद 5 दिनों तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा था। सफल सर्जरी के बाद उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। स्वस्थ्य होने के बाद गांगुली ने स्टाफ और डॉक्टरों को धन्यवाद कहा था। उन्होंने कहा, ”अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। ” फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांगुली को घर पर आराम करना होगा। इस दौरान घर पर ही गांगुली की सेहत का ध्यान रखा जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close