Main Slideजीवनशैलीमनोरंजनव्यापार

VIDEO : महिलाएं शराब खरीदने में पुरुषों से पीछे नहीं

तहजीब और खान-पान के लिए मशहूर नवाबों के शहर लखनऊ में महिलाओं में भी मेट्रो सिटीज़ की तरह शराब पीने का चलन बढ़ रहा है। शहर में कई दुकानें है, जहां महिलाएं शराब खरीदने में पुरुषों से पीछे नहीं है।

शहर के शॉपिंग मॉल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के आसापास दुकानों में महिलाएं बिना झिझक शराब खरीदती नजर आ रही हैं। शराब जहां एक लत है, वहीं यह अब मध्यम वर्गीय और हाई क्लास सोसाइटी में फैशन भी बनती जा रही है।

कोरोना काल की वजह से उपजा तनाव भी इसका एक बड़ा कारण है। शॉपिंग मॉल में शराब की दुकान संचालक रोहित का कहना है कि आमतौर पर पहले महिलाएं शराब की दुकानों से दूरी बनाकर रखती थी। मगर, अब ऐसा नहीं है। हमारे यहां आने वाले दस ग्राहकों में चार महिलाएं भी होती है। इनमे सबसे अधिक कामकाजी महिलाएं या फिर कॉलेज गर्ल है। जब से सरकार ने शॉपिंग मॉल में शराब बेचने की अनुमति दी है तब से महिलाएं खुद यहां आकर शराब खरीदने में संकोच नहीं करती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close