Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

हरीश रावत के बयान को बंशीधर ने बताया कांग्रेस का अंदरूनी मामला

अगले विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा घोषित किए जाने के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के पार्टी आलाकमान को दिए गए सुझाव पर भाजपा ने सधी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ने इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला करार दिया है।

किसान आंदोलन पर जाह्नवी कपूर बोलीं – ‘समस्या का समाधान निकलेगा’

हरीश रावत द्वारा इंटरनेट मीडिया में सोमवार को की गई पोस्ट ने कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में हलचल पैदा कर दी है। अब क्योंकि विधानसभा चुनाव को महज एक साल का वक्त बाकी है, लिहाजा सत्तारूढ़ भाजपा भी कांग्रेस की प्रत्येक गतिविधि पर नजदीकी नजर रख रही है। दरअसल, कांग्रेस जिस तरह कई गुटों में बंटी हुई है, उससे चुनाव के वक्त परिस्थितियां भाजपा के लिए ही मुफीद रहेंगी।

इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ज्यादा कुछ कहने से परहेज किया। उन्होंने महज यही टिप्पणी की कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जो भी कह रहे हैं, यह उनके परिवार का मामला है। वे जो चाहें करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्यवासियों के दिलों में रची-बसी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी वह फिर से भाजपा को ही भारी बहुमत देने जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close