उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

बदरीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है। दोनों मृतक सहारनपुर के निवासी थे। कार में वे दोनों ही थे।

सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का समान विकास हो – सीएम

वहीं, दोनों मृतकों की पहचान खुर्शीद(43) पुत्र राशिद और शहाबुद्दीन (33 ) पुत्र अब्दुल हाफिज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का काम करते थे। इसके लिए वे उत्तराखंड आए थे। रविवार को भी वे दोनों श्रीनगर से सामान खरीदकर सहारनपुर के लिए निकले थे।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि कार नदी में होने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कार की तलाश की जा रही है। कार मिलने पर परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close