उत्तराखंडCrimeMain Slideप्रदेश

Uttarakhand : अराजकता फैलाने के मामले में 1000 से 1500 किसानों पर मुकदमा दर्ज

दिल्ली कूच के दौरान एक दिन पहले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर पुलिस ने दिल्ली जाने वाले रास्तों को सील कर दिया था। उत्तराखंड की सीमा पर किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दिए थे।

Uttarakhand : बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी राजीव यूपी से गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस के कई अधिकारियों और सिपाही चोटिल हुए थे। पुलिस के साथ अभद्रता भी की गई। इस मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने करीब 1000 से 1500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर जिले से किसान दिल्ली रवाना होने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उनको रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी थी। रास्तों को बंद कर दिया गया था। इसको लेकर किसानों की पुलिस से तीखी झड़पें हुई। सितारगंज में ट्रैक्टर चढ़ाकर बैरिकेडिंग तोड़ दिए गए। इस बीच झनकईया थानाध्यक्ष, एसएसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close