प्रदेश

फूडमैन विशाल सिंह द्वारा मुद्रित छय रोग उन्मूलन कैलेंडर का हुआ विमोचन, डीएम ने की सेवा कार्यों की तारीफ

लखनऊ। 23 दिसंबर बुधवार को लखनऊ कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदया के द्वारा क्षय रोग उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा जागरूकता फैलाने हेतु नव वर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

नव वर्ष पर मुद्रित किए गए इस कैलेण्डर का मुद्रण विजयश्रीफाउंडेशन (प्रसादम सेवा) के अध्यक्ष फूडमैन विशाल सिंह द्वारा किया गया है। कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा की टीबी एक गंभीर बीमारी है लेकिन लाईलाज नहीं है।

उन्होंने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने हेतु मुद्रित इस कैलेण्डर से राज्यपाल महोदया के स्वप्न को बल मिलेगा और हम सभी मिलकर अधिक से अधिक लोगों को क्षय रोग की रोकथाम के लिए जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फूडमैन विशाल सिंह के द्वारा समाज के लिए किये जा रहे सेवा प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close