Main Slide

06 दिसंबर 2020 : इन तीन राशियों का अच्छा रहने वाला है दिन

कर्क: आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। योग्यता को निखारने के लिए कार्यशैली में बदलाव की जरूरत पड़ेगी। कहीं शुभ संदेश आएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। साथ ही बहुत दिनों बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाई-बहन की मदद से पुरानी समस्याओं का अंत होगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। नए निवेश के लिए अभी शुभ समय नहीं है।

वैक्सीन लगने के बाद भी कैसे कोरोना पॉजिटिव हो गए अनिल विज, बताई वजह

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। पारिवारिक परेशानियां एकबार फिर सिर उठा सकती हैं लेकिन धैर्य के साथ आप सभी परेशानियों से निजात पा लेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अपने कार्य पर फोकस रखें और वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। आपके द्वारा किए गए कार्य का विरोध हो सकता है। राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी और नए कार्य की रुपरेखा बनेगी। पिता के मार्गदर्शन से पारिवारिक बिजनस में फिर से विस्तार होगा।

कन्या: कार्यस्थल पर भागदौड़ और अधिक मेहनत करने के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की व्याापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ अधुरे कार्यों का निपटाना होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। प्रियजनों से भेंट होगी और व्यय की पूर्ति होगी। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए गए व्यापार में लाभ होगा और निवेश करने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close