उत्तराखंडMain Slideप्रदेशराजनीति

कुमाऊं में भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी का कोरोना से निधन

उत्तराखंड में बीती रात कुमाऊं में भाजपा नेत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं की पूर्व संयोजक नर्मदा तिवारी का 53 साल की उम्र में निधन हो गया।

फिल्म सिटी का निर्माण फिल्म जगत से जुड़े लोगों के सुझाव के अनुसार ही होगा – सीएम योगी

वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अल्मोड़ा निवासी नर्मदा तिवारी अल्मोड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती थी। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

अल्मोड़ा के गोलनाकरड़िया निवासी भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी को तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें बीते बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।

जानकारी मिली है कि भाजपा नेत्री मधुमेह और हाइपरटेंशन से ग्रसित थीं। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close