उत्तराखंडMain Slideजीवनशैलीप्रदेशव्यापार

नैनीताल की तरह पौड़ी शहर को विकसित करने की योजना बना रहा जिला प्रशासन

उत्तराखंड के नैनीताल की तरह अब पौड़ी शहर को भी विकसित करने की योजना जिला प्रशासन ने बना ली है। इसके लिए डिजाइन तक जिला प्रशासन ने तैयार कर लिया गया है। शहर कितना अनोखा होगा इसका अंदाजा कंडोलिया पार्क के नए स्वरूप को देखकर लगाया जा सकता है। जहां संपर्क मार्गों पर नक्काशी से बने पत्थर बिछाए जा रहे है।

यूपी के अंदर औसतन 2 किलोमीटर हाईवे का निर्माण रोजाना हुआ – सीएम

वहीं पार्क बच्चों के साथ ही बड़ो का भी मनोरंजन हो इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है। पहाड़ी शैली और पहाड़ी स्टोन से इस पार्क को सजाया जा रहा है। जिसमे बच्चों के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं। वहीं बड़े बुजुर्गों के मनोरजन के लिए गीत संगीत के एक हॉल को बनाया जा रहा है,जहां पर हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सके।

इसके साथ मॉल रोड का जो डिजाइन तैयार किया गया है। उसमें कंडोलिया से लेकर सर्किट हाउस और बस स्टेशन तक शहर की सड़क का निर्माण स्टोन से किया जाना तय किया गया है। जो कि आने वाले समय मे पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close