अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों का खूनी तांडव, सिर काटकर की 110 लोगों की हत्या

नई दिल्ली। बोको हराम के आतंकियों ने नाइजीरिया में 110 आम लोगों की गला काटकर हत्या कर दी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस बात का दावा दावा किया है। मृत लोगों में ज्यादातर किसान और मछुआरे शामिल हैं। हमले के बाद आतंकियों ने मृत लोगों की पत्नियों और बेटियों को बंधक भी बना लिया। यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की है। रविवार को मृत लोगों के अंतिम संस्कार कर दिए गए।

यह हमला मुख्य शहर मैदुगुरी के नजदीक बसे एक गांव कोशोबे में हुआ है। बोको हराम ने गांव के किसानों को निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी। यह भयानक त्रासदी शनिवार को हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए। संयुक्त राष्ट्र के एडवर्ड कल्लन ने इस संबंध में बयान जारी कहा है कि ”इस घटना में 110 लोगों की बेहरमी से हत्‍या कर दी गई है। इस हमले में कई बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हथियारों से लैस हमलावर मोटरसाइकल से आए थे। शुरुआत में सिर्फ 43 शव मिले थे, लेकिन बाद में शनिवार को 70 और लोगों के शव बरामद किए गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close