Main Slide

देश में कोरोना से एक दिन में 564 की मौत, 90 लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश भर में लोगों को कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,232 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंटों में 564 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अब तक देशभर में कुल 1,32,726 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है।

देशभर में 24 घंटों में आए नए मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की है। यानी रिकवरी में तेजी आई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.67% है, जबकि एक्टिव मरीज़ की दर 4.85% है। देश में कोरोना से डेथ रेट 1.46% है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.33% है।

देश में अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 84 लाख 78 हजार 124 है, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 39 हजार 747 है। देशभर में पिछले 24 घंटों में कुल 10 लाख 66 हजार 022 सैंपल टेस्ट हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 13 करोड़ 06 लाख 57 हजार 808 सैंपल की जांच हो चुकी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close