प्रदेश

शराब पीने से रोका तो छोटे भाई को मार डाला, बचाने आई भाभी की भी हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मामूली विवाद में अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो शव को रोहतक फेंक आया। आरोपी के घरवालों को इस बात की जानकारी थी लेकिन उन्होंने घटना के दो दिन बाद दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। हालांकि पुलिस को आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया।

जानकारी के अनुसार मुंडका के फ्रेंड्स इंक्लेव इलाके में 40 साल का राजेश लाकड़ा अपने छोटे भाई श्रीभगवान लाकड़ा और परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि राजेश अक्सर शराब पीकर इलाके में मारपीट करता रहता था। इसकी वजह से आसपास के लोग घर पर राजेश की शिकायत लेकर आते थे और दोनों भाईयों में इसी मुद्दे पर विवाद होता था।

बताया गया कि शुक्रवार रात को भी राजेश शराब के नशे में किसी की पिटाई करके घर आया था। इसी बात पर श्रीभगवान ने उसे टोक दिया। फिर दोनों में विवाद बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई। इससे नाराज होकर श्रीभगवान ने राड से अपने बड़े भाई के सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया और फिर ईंट से हमला कर मार डाला। तभी राजेश की पत्नी रुचि ने यह देखा तो अपने पति को बचाने के लिए पहुंची। लेकिन श्रीभगवान ने रुचि के सिर पर भी प्रहार कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश दोनों के शव को कार में लादकर रोहतक फेंक आया। हालांकि पुलिस पूछताछ में उसने सारा सच कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close