Main Slideराष्ट्रीय

भारत की अटल टनल देख जला चीन, कहा- युद्ध हुआ तो इसे बर्बाद कर देंगे

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल का उद्घाटन किया था। यह टनल हिमाचल प्रदेश के मनाली को लाहौल स्पीति और लेह-लद्दाख से जोड़ेगी। सेना के लिए भी ये टनल काफी महत्वपूर्ण है। खासकर चीन से सबक सिखाने के लिए भारत इस टनल का इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन इस टनल के उद्घाटन के साथ ही चीन के होश उड़े हुए हैं। चीन का कहना है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो हम भारत की टनल को तबाह कर देंगे। चीन ने अपने सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में कहा है कि भारत को इस तरह के उकसावे से बचना चाहिए और युद्ध की स्थिति में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी टनल को बेकार बनाने में सक्षम है। हालांकि, चीन ने यह भी माना है कि भारत को सैन्य मोर्चे पर अटल टनल से मदद मिलेगी।

सोंग झोंगपिंग ने ग्लोबल टाइम्स में लिखा है, ”जैसा कि क्षेत्र पठार और कम आबादी वाला है, इस तरह के रास्ते को मुख्य रूप से सैन्य उद्देश्यों के लिए बनाया जाता है। अटल टनल की शुरुआत होने से भारतीय सेना को सीमा पर जल्द से जल्द तैनात किया जा सकेगा। इसके अलावा, सेना के लिए आपूर्ति को भी इसी टनल के माध्यम से पूरा किया जा सकेगा। यह सच है कि टनल की वजह से भारत के अन्य हिस्सों से लेह तक की दूरी कम हो जाएगी।”

ग्लोबल टाइम्स के लेख में आगे कहा गया, ”भारतीय सैनिकों और उनकी आपूर्ति के लिए यह टनल काफी मददगार होने जा रही है। लेकिन, युद्ध के समय में टनल का कोई भी फायदा नहीं होगा। खासकर अगर सैन्य युद्ध होता है तो। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) इस टनल को बेकार बना देगी।” लेख के जरिए से चीन ने गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि भारत को उकसावे से बचना चाहिए। लेख में कहा गया, ”चीन और भारत के लिए बेहतर है कि वे एक-दूसरे के साथ शांति से रहें। भारत को खुद को संयमित करना चाहिए और उकसावे से बचना चाहिए क्योंकि कोई भी रास्ता मौजूद नहीं है जो भारत की युद्ध क्षमता को बढ़ा सकता है। आखिरकार, चीन और भारत के बीच युद्ध की प्रभावशीलता में बहुत बड़ा अंतर है। भारत चीन के स्तर तक पहुंचने से बहुत दूर है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close