प्रदेश

विकास दुबे की अस्थियां लेने बेटों के साथ भैरो घाट पहुंची ऋचा दुबे

कानपुर। कानपुर में आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे की पत्नी भैरो घाट से अपने पति की अस्थियां लेने पहुंची। एनकाउंटर के बाद विकास दुबे का यहीं पर अंतिम संस्कार किया गया था जिसके बाद से ही उसकी अस्थियां यही रखी हुईं थीं। ऋचा दुबे ने अपने बेटों के साथ विकास दुबे की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर दिया। इस दौरान ऋचा दुबे के साथ उनके वकील भी थे।

विकास दुबे 3 जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। 10 जुलाई को कानपुर के बाहरी इलाके में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया था।

दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कानपुर ले जाते समय उसने भागने का प्रयास किया, जिसमें उसका एनकाउंटर हो गया।

#vikasdubey #richadubey #kanpur

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close