प्रदेश

बागपत में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बागपत। यूपी के बागपत में बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। संजय खोखर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी पहले से घात लगाए बदमाशों में उन्हें गोली मार दी। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बताया वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उधर मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री योगी ने बागपत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व.संजय खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में न्यायिक र्कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है, इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।

उत्तर प्रदेश बागपत छपरौली निवासी संजय खोखर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे। वह मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर सुबह की सैर के लिए निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

#sanjaykhokhar #bjp #murder #yogiadityanath

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close