Main Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेश

3000 पदों पर जल्द होगी भर्ती, सरकार ने दिया आदेश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को रायपुर, देहरादून में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड में जानिए कहां और कब लगाया जाएगा लॉकडाउन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का भवन बनने से आयोग में कार्यों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि मार्च 2017 से अब तक लगभग तीन वर्षों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 59 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिसमें 6000 पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इस चयन वर्ष में 2500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, 03 हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अन्य राज्यों के अधीनस्थ सेवा चयन आयोगों से तेजी से कार्य कर रहा है। कोविड-19 की वजह से भर्ती प्रक्रियाओं में थोड़ा विलम्ब हुआ है। कोविड की स्थिति सामान्य होने पर भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जायेगी।

#trivendrasinghrawat #uttarakhand #jobs #carrier #Corona

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close