उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेशराजनीति

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम को लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में दर्द की समस्या है।

केरल विमान हादसे में 18 यात्रियों की मौत

मेदांता अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

#Mulayamsinghyadav #sp #lucknow #uttarpradeshnews

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close