उत्तर प्रदेशCrimeMain Slideप्रदेश

आखिर किसे मिलेगा गैंगस्टर विकास दुबे पर रखा गया पांच लाख का इनाम ?

उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने उज्जैन पुलिस से ये पूछा था कि इस इनाम की राशि को किसे दिया जाना चाहिए ? उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के निर्गम द्वार से कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि उज्जैन पुलिस इस कार्यवाही को लेकर विकास दुबे को अभिरक्षा में लिए जाने की बात स्वीकार रही है। पुलिस ने उज्जैन में अधिकृत रूप से कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके अलावा अधिकृत गिरफ्तारी भी नहीं ली थी।

उत्तर प्रदेश सरकार का ये शानदार VIDEO देखकर जानिए कैसे आसानी से बचें कोरोना से

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर रुपए 5 लाख का इनाम रखा था.।

यूपी पुलिस के अधिकारियों ने उज्जैन पुलिस से पूछा था कि यह इनाम किसे दिया जाए ? इसे लेकर जांच कमेटी बनाई गई थी। जांच कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह चौहान, आकाश भूरिया और रुपेश द्विवेदी को शामिल किया गया।

इस कमेटी ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले हैं। इसके बाद दो दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं।

इन्हें स्वीकृति के लिए आला अधिकारियों को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद इनाम पाने करने वालों के नाम कम और ज्यादा भी हो सकते हैं।

#Vikasdubey #madhyapradesh #uppolice #Uttarpradesh

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close