उत्तर प्रदेशCrimeMain Slideप्रदेश

आ गई विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, 03 गोलियां शरीर के हुई थी आर-पार

उज्जैन से कानपुर लाते समय एनकाउंटर में ढेर हुए आठ पुलिस वालों की हत्या के गुनाहगार विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विकास के तीन गोलियां हुई थीं आरपार, शरीर में 10 जख्म थे। पहली गोली दाहिने कंधे और अन्य दो गोलियां बाएं सीने में लगी थीं। दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में आईं चोटें। शरीर में कुल दस जख्म मिले हैं। छह जख्म (इंट्री-एग्जिट) गोलियों के हैं। जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में चार जख्म भी थे। ये जख्म गोलियां लगने के बाद गिरने से हुए। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट दस इंजरी का जिक्र हैं। इसमें छह इंजरी गोलियों की हैं। यानी तीन गोलियां आरपार (इंट्री-एग्जिट) हुई हैं। एक गोली दोहिने कंधे व अन्य गोलियां बाएं सीने पर लगी थीं।

अब तीन तल में होगा राम मंदिर का निर्माण, जानिए बड़ा अपडेट

इसके अलावा दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पहली गोली विकास के कंधे पर लगी। अन्य दो गोलियां सीने पर लगीं। उसके सिर पर हल्का सा जख्म व सूजन भी थी। कोहनी फट गई है। वहीं पेट और पसली में भी थोड़ा गहरा जख्म व सूजन आई। एसटीएफ ने एनकाउंटर में दावा किया था कि विकास ने उन पर गोली चलाई तब उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्लैकनिंग का जिक्र नहीं है। इससे ये साफ नहीं हो सका है कि गोली कितनी दूरी से चलाई गई।

#Vikasdubey #vikasdubeyencounter #ujjain #mahakal

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close