उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे, कानपुर के पास एनकाउंटर में हुआ ढेर

विकास दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम जिस गाड़ी में कानपुर ला रही थी, उसका एक्सीडेंट हो गया है। शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते वक्त हाइवे पर STF के काफिले की एक गाड़ी पलट गई. इस एक्सीडेंट के बाद विकास दुबे हथियार छीनकर भाग रहा था, तभी मुठभेड़ में वो मारा गया।

विकास दुबे का कबूलनामा : गैंगस्टर ने बताई चौंका देने वाली जानकारियां

जिस जगह पर ये एक्सीडेंट हुआ है, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि गाड़ी पलटने के बाद उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी। तुरंत वहां से लोग चले गए।

जब गाड़ी पलट गई तो विकास दुबे ने वहां से भागने की कोशिश की।विकास दुबे एसटीएफ के हथियार छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी बीच STF और विकास दुबे के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमे वो मारा गया।

#vikasdubey #vikasdubeykilled #vikasdubeyshotdead

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close