प्रदेशMain Slide

उल्का पिंड या कुछ और ? आसमान से गिरी ये अजीब सी धातु, दो किमी. तक हुआ धमाका

राजस्थान के सांचोर शहर में आज एक अजीबोगरीब घटना घटी। तेज धमाके के साथ आसमान से एक चीज़ आकर गिरी, ये वस्तु जमीन में एक फुट तक धंस गई। इस धमाके की आवाज 02 किमी दूर तक सुनाई दी।

लोगों का कहना है कि ये एक उल्का पिंड है, लेकिन इस बात की जांच की जा रही है। इस चीज की पुलिस जांच कर रही है। जालोर जिले के सांचोर शहर में न्यू गायत्री कॉलेज से सटे क्षेत्र में तेज धमाके के साथ एक धातु का टुकड़ा आसपास से गिरा।

सुशांत की आत्महत्या को लेकर रिया चक्रवर्ती ने पुलिस के सामने कर दिया बड़ा खुलासा

इस घटना के तुरंत बाद इलाके में दहशत फैल गई। आसमान से गिरी वस्तु की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में इस धमाके की आवाज गूंज गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close