Main Slideराष्ट्रीय

सैनिकों को शहादत के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछते हुआ है कि आखिर चीन से लड़ने के लिए हमारे जवानों को निहत्थे क्यों भेजा गया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से पूछा कि “चीन की हिम्मत कैसे हुई जो उसने हमारे निहत्थे सैनियों को मारा? हमारे सैनिकों को निहत्थे वहां शहादत के लिए क्यों भेजा गया?”

वहीं बुधवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में पूछा था, “प्रधानमंत्री चुप क्यों है? वह क्यों छिप रहे हैं? बस बहुत हो गया। हमें यह जानना है कि क्या हुआ था? चीन ने हमारे सैनिकों को कैसे मारा? हमारी जमीन लेने की उनकी हिम्मत कैसे हुई? इसके बाद उन्होंने लद्दाख की गलवान घाटी में एक अधिकारी सहित 20 भारतीय सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दो दिन बाद कुछ कहे जाने को लेकर भी व्यंग्य किया।

राहुल ने बुधवार को ट्वीट किया था, “अगर यह इतना दर्दनाक था, तो आपके ट्वीट में चीन का नाम न लेकर भारतीय सेना का अपमान क्यों? शोक व्यक्त करने के लिए दो दिन क्यों? सैनिकों के शहीद होने के कारण रैलियों को संबोधित क्यों किया जाता है? क्यों छिपना और सेना को क्रोन मीडिया द्वारा दोषी ठहराये जाने के लिए छोड़ दिया जाना? पेड-मीडिया द्वारा भारत सरकार के बजाय सेना को दोष क्यों दिया जा रहा है?

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close