Main Slideराष्ट्रीय

चीन और भारत के सैनिकों के बीच खूनी झड़प के बाद बुलाई गई बैठक बेनतीजा समाप्त

नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प के बाद बुलाई गई बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। अब आज एक बार फिर दोनों देशों की सेनाओं के बेसह बात होगी। दोनों सेनाओं के बीच यह संघर्ष गलवान नदी के दक्षिणी तट पर हुआ था। यह नदी पूरब से पश्चिम की ओर बहती है और श्योक नदी में जाकर मिल जाती है। इस संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

बातचीत यह सुनिश्चित करने के लिए हुई है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी गलवान घाटी से अपने सैनिकों को वापस हटाए और सभी मिलिट्री ग्रेड टेंट्स वहां से हटा ले, जिनमें चीनी सैनिक रहते हैं। दोनों सेनाओं ने संघर्ष स्थल पर सैनिकों की फिर से तैनाती कर दी है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय सैन्य अधिकारियों ने चीनी समकक्षों से स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें हर हाल में पीछे हटना होगा।

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बातचीत गुरुवार को भी जारी रहेगी। भारत की ओर से नियुक्त एक मेजर जनरल कल (गरुवार) अपने चीनी समकक्ष के साथ फिर बातचीत करेंगे। भारतीय सेना की 3डिविजन के कमांडर, मेजर जनरल अभिजीत बापट ने चीनी अधिकारियों के समक्ष बातचीत के दौरान, 15-16 जून की दरम्यानी रात की घटना के संबंध में कई बिंदु उठाए। सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात चीनी सैनिकों ने लगभग 120 भारतीय सैनिकों को घेर लिया था और उसके बाद उनकी बुरी तरह पिटाई की थी। इसमें 20 सैनिक शहीद हो गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close