मनोरंजनMain Slide

क्या सुशांत सिंह राजपूत का केस लेगा नया मोड़ ? रिया, महेश से पुलिस करेगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस छानबीन में लगी हुई है। इस दौरान एक्टर के मोबाइल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने अपना आखिरी कॉल रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को किया था, लेकिन दोनों ने ही सुशांत का कॉल नहीं उठाया। अब इस केस को आगे ले जाते हुए पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ करेगी।

13 जून को रात 12 बजे के बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून सुबह 6:30 बजे उठे थे। सुबह 9:30 बजे उन्होंने बहन से फोन पर बात की थी।

भारत : नवंबर में सबसे चरम पर होगा कोरोना संक्रमण, चौंका देने वाली स्टडी में हुआ खुलासा

करीब 10:30 बजे सुशांत अपने कमरे से निकले और जूस लिया और वापस कमरे में लौट गए। कुछ देर बाद जब नौकर लंच पूछने गया तो कमरा बंद था और वो दरवाजे को खोल नहीं रहे थे। साथ रहने वाले दोस्तों और नौकरों ने सुशांत को फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठाया। कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया। चाबी वाले ने लॉक खोल दिया। कमरे में पंखे से सुशांत का शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close