तकनीकीMain Slideव्यापार

संगीत के शौकीनों के लिए Nokia का शानदार तोहफा, जल्द आने वाला है Nokia 5310

नोकिया का नया फोन Nokia 5310 बाज़ार में आने वाला है। नोकिया का ये फोन 16 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया मोबाइल्स इंडिया के ट्वीट पर ये जानकारी दी गई है। ये फीचर फोन 5 दिन में लॉन्च होगा। नोकिया 5310 इस महीने 16 जून को आएगा। नोकिया के इस फोन को मार्च में पेश किया जा चुका है।

Nokia

ये फोन साल 2007 में लॉन्च हुए क्लासिक नोकिया 5310 एक्सप्रेस म्यूजिक का नया वर्जन है। नए नोकिया 5310 फोन की खास बात ये है कि ये मल्टी-कलर डिजाइन में लॉन्च होगा। फोन के साइड में फिजिकल प्लेबैक कंट्रोल्स दिए गए हैं।

नोकिया मोबाइल्स इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फोन का टीजर रिलीज किया है। 10 सेकंड के इस टीजर विडियो में Nokia 5310 का लुक को शानदार तरीके से दिखाया गया है।

ट्वीट में लिखा गया है कि हम आइकॉनिक म्यूजिक फोन वापस ला रहे हैं। टीजर विडियो में बताया गया है कि फीचर फोन 5 दिन में आएगा, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन 16 जून को लॉन्च होगा। नोकिया का ये फीचर फोन वाइट/रेड और ब्लैक/रेड कलर में बाज़ार में एंट्री करेगा।फोन की कीमत 03 हज़ार से 04 हज़ार के बीच हो सकती है।

फोन स्पेक –

स्टोरेज 16 MB
कैमरा 0.3 MP
डिस्प्ले 2.4″ (6.1 cm)
रैम 8 MB
बैटरी 1200 mAh

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close