Main Slideजीवनशैली

साल 2020 का दूसरा चंद्रग्रहण आज, जानिए ग्रहणकाल का सटीक समय

साल 2020 का दूसरा चंद्रग्रहण आज रात 11:15 बजे लगेगा। ये ग्रहण 06 जून के सुबह 02:34 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण कुल अवधि करीब तीन घंटे 18 मिनट की बताई जा रही है।

खगोलशास्त्रियों के अनुसार ये ग्रहण 6 जून को 12:54 बजे अपनी चरमसीमा पर होगा। ये ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण/पूर्व दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

सोनू सूद ने मजदूरों को किया सावधान… कहा- मेरा नाम बताकर लोगों से पैसा ऐंठ रहे लोग

ग्रहण में चंद्रमा का लगभग 57 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी के पेनम्ब्रा में चला जाएगा, जिसकी वजह से ये मटमैला हो जाएगा और लोगों को इसे देखने में मुश्किल होगी। चंद्रमा के मटमैला होने के कारण ये ग्रहण ठीक से नहीं दिख सकेगा।

साल का ये दूसरा चंद्र ग्रहण हैं वहीं आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के तीन प्रकार ( पूर्ण, आंशिक और उपछाया) के होते हैं। पूर्ण ग्रहण में चंद्रमा पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश को पूर्ण रूप से पृथ्वी ब्लॉक कर देती है। इसमें चंद्रमा पूरा गायब हो जाता है।

आंशिक ग्रहण के दौरान सूर्य की रोशनी का आंशिक हिस्सा चंद्रमा तक पहुंच पाता है बाकी पृथ्वी के पीछे छिप जाता है, जिससे चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही दिखाई देता है। जबकि उपछाया चंद्रग्रहण के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी के पेनम्ब्रा में यात्रा करता है जिसके कारण यह थोड़ा मटमैला दिखाई देता है।

कया होता है चंद्र ग्रहण –

सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह से ठीक एक दूसरे के पीछे आ जाते हैं। इससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर सीधे गिर नहीं पाता और इसे ही चंद्र गहण कहा जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close