उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेश

कोरोना से नहीं बल्कि इस बड़ी वजह से हुई थी पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमगादड़ों की मौत

पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।क्योंकि कोरोना चमगादड़ों से ही फैला है ऐसे में गांव में अफवाह फैल गई कि ये सब कोरोना फैलाने वाले चमगादड़ हैं। हालांकि अब इन चमगादड़ों की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। इन चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण ब्रेन हैमरेज से हुई है।

बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि सभी चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी होने कारण ब्रेन हैमरेज से हुई है।

भारत-चीन विवाद के बीच आए ट्रंप के प्रस्ताव पर चाइना ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

आईवीआरआई के निदेशक डॉक्टर आर के सिंह ने कहा कि मृत चमगादड़ों में कोरोनावायरस या रैबीज के कोई लक्षण नहीं मिले। उन्होंने कहा, चमगादड़ों में बहुत प्रतिरक्षा क्षमता होती है, जिसके कारण वायरस या बैक्टीरिया का इनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि चमगादड़ वायरस फैला सकते हैं

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 26 मई को एक आम के बाग में 52 चमगादड़ मृत पाए गए थे और एक दिन बाद बलिया जिले में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की सूचना मिली थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close