अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

क्या महाविनाश कर रहा इंतज़ार,हिंद महासागर के नीचे टूट रही टेक्टोनिक प्लेट

एक रिसर्च में ये बड़ी बात सामने आई है कि हिंद महासागर के नीचे मौजूद विशाल भारत-ऑस्ट्रेलिया-कैपरीकॉर्न टेक्टोनिक प्लेट टूटने जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये टेक्टोनिक प्लेट आने वाले समय में अपनेआप ही दो हिस्सों में बंट जाएगी।

टेक्टोनिक प्लेट टूटने का असर इंसानों पर लंबे समय के बाद नज़र आएगा। शोधकर्ताओं की इस रिपोर्ट में बताया कि यह टेक्टोनिक प्लेट बेहद धीमी गति से टूट रही हैं। इसके टूटने की रफ्तार 0.06 यानी 1.7 मिली मीटर्स प्रतिवर्ष है। इस हिसाब से प्लेट के दो हिस्से 10 लाख साल में तकरीबन 1 मील यानी 1.7 किलोमीटर की दूरी तक खिसक जाएंगी।

बड़ी खबर : अब कॉरेन्टीन चार्ज खुद अदा करेंगे हवाई यात्री

शोधकर्ता ऑरेली कॉड्यूरियर की लाइव साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट ये कहती है कि ये प्लेट इतनी धीरे-धीरे अलग हो रही हैं कि शुरु में इसका पता नहीं चल पाएगा। प्लेटों के खिसकने से धरती की संरचना में बहुत बड़े बदलाव आते हैं। इसलिए इसे गंभीरता से लेना होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close