राष्ट्रीयMain Slide

CORONA COUNT : भारत में 59,000 पार हुए कोरोना संक्रमित मामले

भारत में शनिवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण के मामले 59 हजार के चले गए। यह आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए।

मंत्रालय ने कहा, “देश मे कोरोनावायरस महामारी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक 1 हजार 981 मौतों सहित कुल 59 हजार 662 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। वहीं, उपचार के बाद कुल 17 हजार 847 लोगों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।”

बता दें कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां 19 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या भी इस राज्य में ज्यादा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 731 लोगों की जान जा चुकी है।

लॉकडाउन : नहीं थम रही तेंदुओं की घुसपैठ, पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरा में दिखा लेपर्ड

इसके बाद गुजरात मे सबसे ज्यादा मरीज हैं। यहां शनिवार सुबह तक कुल 7 हजार 402 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 हजार 872 उपचार के बाद ठीक हुए हैं, जबकि 449 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6 हजार 318 हो गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close