प्रदेश

शराब ऐसी चढ़ी कि ज़िंदा सांप को ही चबा लिया, जानिए इसके बाद क्या हुआ…

कर्नाटक के मुस्तुर इलाके में एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर एक सांप को ही चबा लिया। मजदूर शराब की दुकान से घर लौट रहा था तभी उसने देखा कि बाइक के पहियों सांप लिपटा है।  मजदूर ने सांप को पहिए से निकाला और गले में डाल लिया। उसके बाद वह बाइक चलाने लगा।

रास्ते में सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद मजदूर को इतना गुस्सा आया कि वह उसे दांतों से चबाकर मार डाला। सांप के काटने पर उसे कुछ नहीं हुआ और वह किसी डॉक्टर के पास भी नहीं गया।

बाहरी राज्यों में फंसे लोग पहुंचे उत्तराखंड, सरकार ने कही ये ज़रूरी बात

मौके पर खड़े लोग इस बात से इतना डर गए कि वह मजदूर के नजदीक भी नहीं जा रहे थे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close