मनोरंजनMain Slide

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू, अंतिम दर्शन के लिए इन्हें मिली इजाज़त

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आज निधन हो गया। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उनके अंतिम दर्शन के लिए लॉकडाउन की वजह से सिर्फ 24 लोगों को परमिशन दी गई है। ऋषि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है।

आखिरी वक्त में भी डॉक्टरों का मनोरंजन करते रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, रीमा जैन, मनोज जैन, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी,अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close