मनोरंजन

रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर जल्द शुरू होने वाला है ये सुपरहिट कार्यक्रम

रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर एक और सुपरहिट पुराना धारावाहिक दर्शकों के लिए शुरू हो रहा है। दूरदर्शन पर अब ‘श्री कृष्‍णा’ सीरियल की वापसी होने जा रही है।

‘रामायण’ व ‘श्री कृष्‍णा’ का निर्देशन भी रामानंद सागर ने ही किया था, प्रसार भारती ने थोड़ी देर पहले इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। श्री कृष्‍णा का प्रसारण डीडी नेशनल पर किया जाएगा, इसकी जानकारी खुद डीडी नेशनल ने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

दूरदर्शन ने एक ट्वीट कर अपने दर्शकों को जानकारी दी कि खुशखबरी… हमारे दर्शकों के लिए !! जल्द आ रहा ‘श्री कृष्णा’, रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण के बाद लगातार ये मांग उठ रही थी कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई टीवी सीरियल ‘श्री कृष्णा’ को दोबारा से शुरू किया जाए। लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए दोनों कार्यक्रमों ने दूरदर्शन के टीआरपी रैकिंग में टॉप पर बैठा दिया है। अब लोगों की भारी मांग के बाद अब चैनल जल्द ही ‘श्री कृष्णा’ शुरू करने वाला है।
बता दें कि रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्‍शन में बना ये सीरियल सबसे पहले 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और बाद में 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close