अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

कोरोनाः जो लोग बताने जा रहे थे वुहान का काला सच, उन्हीं को गायब कर दिया गया

वुहान की सच्चाई उजागर करने वाले 3 पत्रकार कई दिनों से लापता हैं जिसके बाद चीन एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है। 34 साल के चेन से आखिरी बार 6 फरवरी को अपडेट मिला था।

उन्होंने बताया था कि वुहान में लॉकडाउन होने से कुछ ही दिन पहले वे शहर में पहुंच गए थे। दुनिया को सच दिखाने के मकसद से वे वुहान गए थे। वहीं, वुहान के ही रहने वाले फैंग बिंग भी 9 फरवरी से गायब हैं। उन्होंने भी वुहान के कई वीडियो अपलोड किए थे। उनके एक वीडियो में देखा गया था कि एक बस में शवों को लादा जा रहा है।

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाएंगे सीएम योगी, बताया ये कारण

तीनों ही व्हिसल ब्लोअर में ली जेहुआ की उम्र सबसे कम है। 25 साल के ली हाई प्रोफाइल रिपोर्टर रहे हैं। वे चीन की सीसीटीवी मीडिया कंपनी के साथ काम कर चुके थे। नौकरी छोड़ने के बाद वे वुहान से स्वतंत्र रूप से रिपोर्टिंग कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि 26 फरवरी के बाद से उन्हें नहीं देखा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close