स्वास्थ्यMain Slideजीवनशैलीराष्ट्रीय

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने के ये टिप्स बड़े काम के हैं, इन टिप्स का आप भी पालन कीजिए।

जानिए कौन से हैं वो 10 टिप्स जिससे आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं-

1. समय-समय पर गर्म पानी पीते रहें। पानी को हल्का गर्म करके पिएं।

2. रोजाना कम से कम 30 मिनट तक मैडिटेशन करें।

3. अपने आहार में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का सेवन जरूर करें।

4. एक चम्मच या 10 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन रोज सुबह करें। डायबिटीज के रोग शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें।

5. दिन में एक या दो बार हर्बल चाय / काढ़ा पीएं। काढ़ा बनाने के लिए पानी में तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक, मुनक्का मिलाकर अच्छी तरह धीमी आंच पर उबालें। अगर मीठा लेना हो तो स्वादानुसार गुड़ डालें या खट्टा लेना हो तो नींबू का रस मिला लें।

इम्युनिटी
फोटो-गूगल

6. दिन में कम से कम एक या दो बार हल्दी वाला दूध लें। 150 मिली लीटर गर्म दूध में करीब आधी छोटी चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं।

7. नैजल एप्लीकेशन : तिल का तेल या नारियल का तेल या घी रोज सुबह और शाम नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं।

8. ऑयल पुलिंग थेरेपी : एक बड़ी चम्मच तिल का तेल या नारियल का तेल मुंब में लें। इसे पीना नहीं है। इसे दो से तीन मिनट तक मुंह में घुमाने के बाद थूक दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें. दिन में एक या दो बार ऐसा किया जा सकत है।

9. गले में खरास या सूखा कफ होने पर पुदीने की कुछ पत्तियां और अजवाइन को पानी में गर्म करके स्टीम लें।

10. गुड़ या शहद के साथ लॉन्ग का पाउडर मिलाकर इसे दिन में दो से तीन बार खाएं। सूखा कफ या गले में खरास ज्यादा दिनों तक है तो डॉक्टर को दिखाएं।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close