उत्तराखंडMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड : डीजी ने लिया कड़ा फैसला, शव यात्रा में इतने आदमियों की दी अनुमति

उत्तराखंड के कई जिलों से शिकायतें सुनने को मिल रही है कि मृत्यु के बाद शवों को पैतृक आवास ले जाने और शवयात्रा में लोगों को जाने से रोका जा रहा है। ऐसे में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शुक्रवार को अनुमति देते हुए कहा कि शवयात्रा में 20 आदमियों को जाने की अनुमति दे दी गई है।

डीजी की मानें तो यह समय के परिजनों के लिए काफी संघर्षपूर्ण रहता है। उनको बेवजह परेशान ना किया जाए। साथ ही साथ पुलिस भी उनका साथ दें और अपनी मानवता दिखाएं। उन्होंने ये भी कहा कि किसी मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस भी ना रोकी जाए।

वे सब यह बात जरूर याद रखें कि अगर देरी होने से किसी इंसान की मौत होती है तो इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मी भी जिम्मेदार होंगे। इससे पुलिस की छवि खराब होगी और जनता में गलत संदेश जाएगा।

भारत के इन दो पड़ोसी देशों में नहीं टिक पाया कोरोना, बस इतने मरीज –

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close