Main SlideCrimeप्रदेशराष्ट्रीय

आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर ने महिला के साथ किया ऐसा, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

जहां देश-विदेश के डॉक्टर्स कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार के एक अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। साथी साथ आपका खून भी खौल उठेगा।

यह घटना है बिहार के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की जहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक विवाहिता से एक चिकित्सक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम खां आजाद ने मृतक पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने चिकित्सक व सुरक्षाकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

लेकिन थानाध्यक्ष की माने तो अभी तक इस बात की कोई सच्चाई नहीं मिली है। लिखित आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जानिए पूरी बात

 

दरअसल रोशनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय विवाहिता लॉकडाउन के कारण अपने पति के साथ बीती 25 मार्च को पंजाब प्रांत के लुधियाना से ससुराल लौटी थी। वह दो माह की गर्भवती थी। लुधियाना में उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण गर्भपात कराना पड़ा था। जब वह गांव लौटी, तब भी ब्लीडिंग हो रही थी।

इस कारण उसके पति ने उसे 27 मार्च को मगध मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। यहां इलाज के बाद उसे एक अप्रैल को कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। वह वार्ड में अकेली रहती थी। यहीं नियमित जांच करने आने वाले एक चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच तीन अप्रैल को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। ससुराल लौटने के बाद उसकी सोमवार को मौत हो गई।

उस लड़की की सास की माने तो,घर लौटने पर उनकी बहू बहुत डरी-सहमी रहती थी। किसी से कोई बात नहीं करती थी। कारण पूछने पर उसने बताया था कि आइसोलेशन वार्ड में माथे पर टीका लगाकर आने वाले एक चिकित्सक ने एक रात अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बहू ने बताया था कि मैंने यह बात सुरक्षाकर्मी को बताई थी, लेकिन उसने इज्जत की खातिर शांत रहने की बात कही थी। इसके बाद चिकित्सक ने दूसरी रात भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।

अगर कोरोना के मरीज की घर पर हो रही है देखभाल तो बेहद ध्यान दें इन बातों का

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close