उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया गायत्री परिवार, दी एक करोड़ की मदद

नगर-निगम देहरादून, राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी बैंक और संत निरंकारी मंडल ने भी दिया दान

कोरोना वायरस के दृष्टिगत नगर-निगम, देहरादून ने 40 लाख रुपए का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से और 10 लाख रुपए का चेक अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया गया है। सीएम ने इस कठिन समय में इस सहयोग के लिए  आभार जाताया है।

कोरोना

साथ ही उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों की ओर से अनुदान के रूप में 01 करोड़ 21 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन का 23 लाख 50 हजार रुपए का चेक भी राहत कोष को प्रदान किया।

कोरोना

 

कोरोना की चुनौती से लड़ने के लिए अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से ₹1 करोड़ धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की गई है। साथ ही संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि के रूप में ₹ 50 लाख का चेक सौंपा है।

कोरोना

संत निरंकारी मंडल की ओर से जरूरतमंदों को राशन, सेनेटाइजर, मास्क भी वितरित किया जा रहा है। मिशन के इस सहयोग के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने आभार जताया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close