उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

पौड़ी से सटे पाबौ में महिला की चट्टान से पैर फिसलने के कारण मौत

उत्तराखंड के पौड़ी से सटे पाबौ क्षेत्र में एक दुखद खबर सामने आई है। पाबौ में अपने पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला की चट्टान से पैर फिसलने से मौत हो गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि महिला अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी,  महिला का नाम कल्पेस्वरी देवी बताया जा रहा है महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, महिला लगभग उम्र 56 साल की थी।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि कल्पेश्वरी देवी घर पास ही पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच उनका पाव चट्टान से फिसला और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

यूपी के रायबरेली में कोरोना वायरस की दस्तक, दो पॉजिटिव पाए गए

धायल अवस्था में उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से फिर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन महिला ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। मृत्यु से पूरे क्षेत्र में माहौल दुखी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close