Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयबोलती खबरेंराष्ट्रीय

कोरोना से पहले इस महामारी ने ले ली थी 10 करोड़ लोगों की जान

कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। अब तक इस वायरस से 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत ही चुकी है तो लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। अब तक दुनिया का कोई भी देश इस वायरस का इलाज नहीं ढूंढ पाया है।

कोरोना दुनिया का इकलौता वायरस नहीं

हालांकि, कोरोना दुनिया का इकलौता वायरस नहीं, जिसने हाहाकार मचा रखा है। बल्कि इससे पहले भी कई ऐसे वायरस आ चुके हैं, जिसने दुनिया में तबाही मचाई। इनमें साल 1918 में एक ऐसा वायरस आया था, जिसने केवल तीन महीनों में करीब पांच करोड़ लोगों की जान ले ली। आज तक किसी वायरस ने दुनियाभर में इस तरह हाहाकार नहीं मचाया था।

कोरोना

बीमारी के फलने फूलने का केंद्र था फ्रांस की सीमा से लगा इलाका

प्रथम विश्व युद्ध के बाद अचानक दुनिया में स्पेनिश फ्लू की बीमारी फैल गई। देखते-देखते उस वक्त करीब दो करोड़ लोग इसका शिकार हो गये। इस फ्लू को उस वक्त नाम दिया गया ‘स्पेनिश फ्लू’। जानलेवा बीमारी के फलने फूलने का केंद्र था फ्रांस की सीमा से लगा इलाका। जहां गंदगी, फौज के तंग खंदक और भीड़भाड़ वाले कैंप थे।

स्पेनिश फ्लू की मारक क्षमता थी बहुत तेज

विश्व युद्ध के खात्मे के बाद फौजी अपने साथ वायरस को लेकर घरों को लौटे। और फिर देखते-देखते 5-10 करोड़ मौत की आगोश में समाते चले गये। हालांकि उस वक्त आवागमन के साधनों की कमी होने के कारण इसके फैलने की रफ्तार बहुत कम थी। मगर स्पेनिश फ्लू की मारक क्षमता बहुत तेज थी। जिस कोरोना वायरस से पूरी दुनिया आज अवाक है स्पेनिश फ्लू के मुकाबले इसकी भवायहता कुछ भी नहीं है।

कोरोना

स्पेनिश फ्लू ने भारत में भी जमकर मचाई थी तबाही

इस स्पेनिश फ्लू से भारत भी अछूता नहीं रहा था। तब भारत का मतलब, अखंड भारत होता है जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल था। माना जाता है कि स्पेनिश फ्लू ने भारत में भी जमकर तबाही मचाई थी और करीब एक करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे थे।

कोरोना वायरस से जेलों में जंग जारी, कैदी अपना रहे ये तरीके

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close