Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरस को रोकने के लिए इन देशों ने अपनाए अजीबोगरीब तरीके

कोरोना वायरस को रोकने के लिए पूरे विश्व भर में लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सारे देशों की सरकार कोई ना कोई नया तरीका अपना रही है इस वायरस को रोकने के लिए। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां के तरीके थोड़े अजीब है मगर धीरे-धीरे यह तरीके भी सफल हो रहे हैं।

आइए जानते हैं कौन से देश के क्या नए तरीके हैं:

 

पनामा 

सेंट्रल अमेरिका के इस देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक एक हजार के करीब मामले सामने आ चुके हैं। पनामा में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है लेकिन यहां का लॉकडाउन किसी भी दूसरे देश की तुलना में थोड़ा हटकर है। यहां जेंडर के आधार पर लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पनामा में लॉकडाउन तो है लेकिन लोग जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए बाहर निकल सकते हैं, लेकिन उसके लिए जेंडर आधारित शर्तें हैं। मसलन, यहां सप्ताह के कुछ दिन महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं और कुछ दिन पुरुषों के लिए। महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए घर से बाहर निकल सकती हैं। पुरुषों के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन तय है जबकि रविवार को किसी के भी बाहर निकलने पर प्रतिबंध है।

कोलंबिया 

कोलंबिया का तरीका सबसे अजीबोगरीब है। इनके तरीके को सुनकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी लेकिन यह भी काफी हद तक सफल हो रहा है। दरअसल कोलंबिया में लोगों को उनकी नेशनल आईडी पर अंकित अंतिम नंबर के आधार पर बाहर निकलने की अनुमति है। जैसे कि बैरानकैबरमेजा में रहने वाले जिन नागरिकों की आईडी नंबर 0,4,7 पर खत्म होता है वे सोमवार को खरीदारी के लिए जा सकते हैं। वहीं जिनकी आईडी में 1,5,8 आखिरी संख्या है वे मंगलवार को शॉपिंग के लिए निकल सकते हैं।

सर्बिया 

सर्बिया में भी लॉकडाउन है और लोगों की भीड़ ना जुटे इसके लिए सर्बिया में ‘डॉग-वॉकिंग आवर’ लागू किया गया है, जिसमें रात आठ बजे से नौ बजे तक का समय कुत्तों को टहलाने के लिए तय किया गया था। हालांकि बाद में इसे विरोध के चलते वापस ले लिया गया। एक पशु चिकित्सक ने बताया कि अगर कुत्तों को शाम को टहलाया नहीं जाए तो उनमें कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाएंगी। खासतौर पर यूरिन से जुड़ी समस्याएं। इसके चलते जिन घरों में वो रह रहे हों वहां रहने वालों को भी संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाएगा।

बेलारूस 

बेलारूस के राष्ट्रपति पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे। दरअसल पिछले दिनों आयोजित हुए आइस हॉकी के एक मैच के दौरान टीवी रिपोर्टर ने जब लुकेशेंका से पूछा कि वो मैच स्थगित क्यों नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मैच से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि स्टेडियम की ठंड वायरस को फैलने से रोकेगी। लुकेशेंका ने कहा, ‘यहां कोई वायरस नहीं है। आपने उन्हें उड़ते हुए नहीं देखा, है ना? मैंने भी नहीं देखा। देखिए, यहां बर्फ है। ये वायरस का मारने का सबसे अच्छा तरीका है।’ बाकी यूरोपीय देशों के उलट बेलारूस ने किसी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट को स्थगित नहीं किया है।

तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान में इस महामारी से निपटने के लिए एकदम अलग कदम उठाया गया है। यहां कोरोना वायरस शब्द पर ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। तुर्कमेनिस्तान क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, सरकार ने अपने हेल्थ इंफॉर्मेशन ब्रोशर्स से इस शब्द को ही हटा दिया है। रेडियो अजतलाइक में काम करने वाले पत्रकारों के मुताबिक, देश में जिस भी किसी को कोरोना वायरस के बारे में बात करते या मास्क पहनकर घूमते पाया जाएगा उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

ऑस्ट्रिया

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर वो किसी की देखभाल कर रहे हैं या फिर उनके आस पास कोई बीमार है तो वो मास्क पहन सकते हैं। लेकिन ऑस्ट्रिया ने अपने यहां सुपर मार्केट में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

क्या हवा में भी हो सकता कोरोना वायरस? वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close