Main Slideबोलती खबरेंराष्ट्रीय

लॉकडाउन : रामायण और महाभारत के बाद अब दूरदर्शन में होगा इन सीरियल का प्रसारण

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में देश के लोगों के लिए एक खुशखबरी हैं। दूरदर्शन में रामायण और महाभारत के शुरू होने के बाद अब कुछ और भी ऐसे पुराने सीरियल है जो एक बार फिर से टेलीकास्ट होने जा रहे हैं।

इन दोनों सीरियल के शुरू होने के बाद लोगों ने ‘शक्तिमान’ समेत कुछ अन्य सीरियल को दोबारा प्रसारित करने की मांग की थी। जिसके बाद ‘शक्तिमान’ समेत पांच सीरियल का प्रसारण भी एक अप्रैल से शुरू किए जाने पर योजना बनाई जा रही है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया हैं कि लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर टीवी शोज ‘चाणक्य’, ‘उपनिषद गंगा’, ‘शक्तिमान’, ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘कृष्णकली’ का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

लॉकडाउन
फोटो-गूगल

शक्तिमान’ 1 अप्रैल से दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा जबकि ‘श्रीमान श्रीमती’ दोपहर 2 बजे और ‘कृष्णकली’ रात 8.30 बजे आएगा। वहीं, बाकी बचे शोज को दोपहर का टाइम स्लॉट दिया जाएगा।

इसके साथ ही दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि शाहरुख खान का सीरियल भी दोबारा प्रसारित होगा। शाहरुख खान के लोकप्रिय सीरियल ‘सर्कस’ का 28 मार्च से रोजाना रात 8 बजे प्रसारण किया जा रहा है।

बता दें साल 1989 में शुरु हुए ‘सर्कस’ का डायरेक्शन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था। इसके साथ ही रजित कपूर के सीरियल ‘ब्योमकेश बक्शी’ का प्रसारण भी 28 मार्च से दिन में 11 बजे शुरू हो चुका है।

इस 800 साल पुराने चर्च की कहानी आपको कर देगी हैरान

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close