मनोरंजन

कोरोना : अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली का किया हेयरकट, देखें VIDEO

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति बन चुकी है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। सभी स्टार्स अपने फैंस को और बाकी देशवासियों को कोई ना कोई फोटो या वीडियो से इस वायरस से बचने का संदेश दे रहे हैं।

ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कहां पीछे हटते। उन्होंने सोशल मीडिया में एक विडियो शेयर की हैं।

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के बाल काटते नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जितनी मस्ती के साथ अनुष्का विराट का हेयरकट कर रही हैं, उतने ही मजे के साथ विराट इस हेयरकट को पसंद भी कर रहे हैं।

वीडियो के अंत में विराट के नए और पुराने लुक की तस्वीर भी साझा की गई है। इस वीडियो पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां भी खूब कमेंट कर रही हैं।

बड़ी खबर : भारत सरकार ने निकाला एक नया ऐप, बताएगा कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close