उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेश

BREAKING : सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन, शोक में डूबा बाराबंकी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म 11 फरवरी 1941 को उत्‍तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली में हुआ था।

बेनी प्रसाद वर्मा

बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। बेनी प्रसाद वर्मा यूपीए सरकार में केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे। उनके देहावसान की खबर से बाराबंकी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेनी प्रसाद वर्मा के निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेनी जी के न रहने से देश एवं प्रदेश की राजनीति के एक अध्याय का आज अंत हो गया है। भगवान इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को सहन शक्ति दे। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं।

बेनी प्रसाद वर्मा के पिता का नाम मोहनलाल वर्मा और माता रामकली वर्मा था। बेनी का विवाह 1956 में मालती देवी से हुआ। उनके 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। वे लंबे समय तक उत्‍तरप्रदेश राज्‍य में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मंत्री के रूप में काम करते रहे। वहीं वर्ष 1992 में उत्‍तरप्रदेश के कैसरगंज से लोकसभा का चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री बने।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close