मनोरंजन

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने ऐश्वर्या को दी थी धमकी, ना मानी तो बिल्डिंग से कूद जाऊंगा

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन और दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान का रिश्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित रहा है। यह सभी जानते है कि सलमान एक समय ऐश्वर्या के प्यार में कितना पागल थे।

सलमान से नाता टूटने के बाद एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने यह खुलासा किया था कि उस समय ऐसा कई बार हुआ था जब सलमान उनके साथ फिजिकल हुए थे। जिसपर सलमान ने यह टिप्पणी दी थी कि उन्होंने कभी भी ऐश्वर्या के ऊपर हाथ नहीं उठाया। कभी उनको मारा पीटा नहीं। लेकिन उन्होंने एक घटना को स्वीकारा था जब उन्होंने आधी रात को ऐश्वर्या राय के घर के बाहर हंगामा किया था।

दरअसल सलमान ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे और उनसे शादी करने की मंजूरी भी मांगी थी। मगर यह वह समय था, जब ऐश्वर्या अपने करियर के शीर्ष पर थीं और जल्दी घर बसाने के लिए तैयार नहीं थीं।

लेकिन सलमान ऐश्वर्या के इस जवाब से खुश नहीं हुए और नवंबर 2001 की रात को सलमान उनके अपार्टमेंट पहुंचे और अपने घर के दरवाजे को गुस्से ठोकते रहे। अपार्टमेंट 17वीं मंजिल पर था और चश्मदीदों ने कहा था कि सलमान ने धमकी दी थी कि ऐश्वर्या ने उनकी बात नहीं मानी तो वह बिल्डिंग से कूद जाएंगे। वह सुबह 3 बजे तक दरवाजा पीटते रहे और उसके हाथ में तब तक खून बहने लगा था। ऐसे में ऐश्वर्या के पास दरवाजा खोलने और सलमान को अंदर आने देने के अलावा कोई चारा नहीं था।

यह घटना बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत तेज़ी से फैली। कई महीनों तक, सलमान और ऐश्वर्या दोनों ने इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी थी। चार महीने बाद, सलमान आखिरकार सामने आए थे और इस घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा था कि मीडिया ने इसे ओवरहाइप किया है।

सलमान खान ने फरवरी 2002 में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था, ‘यह घटना सच है लेकिन इसे मीडिया ने ओवरहाइप किया था। मेरा ऐश्वर्या के साथ रिश्ता है। अगर रिश्ते में लड़ाई न हो तो इसका मतलब कि आप एक-दूसरे से प्यार नहीं करते। मैं ऐसे व्यक्ति के साथ क्यों लड़ाई करूंगा जो मेरे लिए अजनबी है? ऐसी चीजें हमारे बीच होती हैं क्योंकि हम एक-दूसरे को प्यार करते हैं। अब यहां तक कि पुलिस ने मुझे उस बिल्डिंग में प्रवेश करने से रोक दिया है।’

ऐश्वर्या के पिता ने भी सलमान के खिलाफ उनके व्यवहार के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की थी। लेकिन सलमान ने कहा था कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्हें ऐश्वर्या के पिता से कोई शिकायत नहीं है।

– राहुल जॉय

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close