मनोरंजन

इंडियन आइडल के बाद जानिए किसके साथ होली मनाई नेहा कक्कड़ ने

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका और इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ की इस वर्ष की होली खूब यादगार रही। नेहा ने इस बार की होली ऋषिकेश स्थित अपने घर में मनाई। उन्होंने अपने परिवार वालों सहित और शुभचिंतकों के साथ जमकर फूलों और रंगों की होली खेली। अल्हड़ मस्ती में डूबी नेहा का अंदाज वाकई देखने लायक था।

आपको बता दे नेहा कक्कड़ ऋषिकेश में पैदा हुई थीं। उनका बचपन यहीं बीता। इनके परिवार ने मुफलिसी का दौर इसी शहर में देखा। इसी शहर में नेहा ने गंगानगर हनुमंतपुरम में अपने सपनों का घर बनाया।

नेहा कक्कड़
फोटो-गूगल

कुछ दिन पहले ही नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने पुराने और नए घर की तस्वीर शेयर की थी। होली के मौके पर नेहा ने मुंबई की चकाचौंध को छोड़कर अपने शहर ऋषिकेश में होली मनाने का निर्णय लिया। होली मनाने वह अपनी सहेली सोऐशा सावंत के साथ यहां पहुंची थी।

होली के मौके पर नेहा ने अपना पूरा समय परिवार के सदस्यों को दिया। रसोई में जाकर नेहा ने स्वयं गुजिया बनाने में अपनी मां कमलेश कक्कड़ का हाथ बटाया। होली के दिन सुबह ही नेहा अपने पारिवारिक सदस्य के साथ होली मनाने लगी।

नेहा कक्कड़
फोटो-गूगल

आपको बता दें कि नेहा ने ऋषिकेश स्थित अपने घर में मनाई गई होली को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मां के हाथों की बनाई गुजिया शीर्षक से इस मिठाई के साथ अपनी फोटो भी शेयर की हैं। नेहा ने मेरे अंगने में गीत के साथ अपने होली के डांस को भी अपने शुभचिंतकों के लिए शेयर किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close