उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

कारागार के भीतर बंद महिला कैदियों ने तोड़े सारे बंधन फिर किया ये…

होली का त्यौहार ही कुछ ऐसा है की आप कोई भी हो, कहीं भी हो यह आपको झूमने में मजबूर कर ही देता है। लेकिन सवाल यह भी है कि अगर होली का जश्न गली-मोहल्ले, घरों या फिर मंदिरों में हो तो फिर यह एक सामान्य सी बात है। लेकिन अगर होली का जश्न जेल की चारदीवारी के भीतर हो तो यह होली बेहद खास हो जाती है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में उप कारागार के भीतर बंद महिला कैदियों ने जेल के सारे बंधनों को तोड़ जमकर होली खेली और खूब धमाल मचाया। महिला कैदियों का होली खेलता एक वीडियो जेल कैंपस में मौजूद किसी अधिकारी ने बना डाला, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कुछ महिला कैदियों के हाथ में ढोल और मजीरा है तो कुछ महिलाएं होली के गीत गा रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं बीच-बीच में थिरकते भी दिख रही हैं।

हल्द्वानी जेल में 1200 से ज्यादा कैदी बंद हैं। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा महिला कैदी हैं। जिनका ट्रायल कई अदालतों में चल रहा है। इसमें से कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनके बच्चे भी उनके साथ जेल में ही रहते हैं। ऐसे में अलग-अलग इलाकों की इन महिलाओं ने कई तरह की होली गाई। पहाड़ की कुछ महिलाओं ने पहाड़ी होली पेश की तो ही मैदान की रहने वाली महिला कैदियों ने हिंदी और भोजपुरी में होली गायन किया।

हल्द्वानी उप कारागार के अधीक्षक मनोज आर्य कि माने तो वह समय-समय पर अलग-अलग त्योहारों का आयोजन जेल के भीतर करते हैं। जिसमें महिला और पुरुष कैदी अलग-अलग हिस्सा लेते हैं। अधीक्षक के मुताबिक इस तरह के आयोजनों से जेल का तनाव से भरा माहौल हल्का होता है और कैदियों को भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। आर्य के मुताबिक सब कुछ जेल के कर्मचारियों की देखरेख में होता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close