उत्तराखंडMain Slide

रूह कपां देंगे एक हफ्ते में हुए ये तीन हादसे, इन रास्तों पर जरा संभल के

“स्पीड थ्रिल्स बट किल्स ” हाईवे और सड़को पर आपने यह साइन बोर्ड जरूर देखा होगा। लेकिन लोग इन साइन बोर्ड को नज़रअंदाज़ कर देते है और नतीजा आपको पता ही है। एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) से आया है जहाँ एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने तीन लोगों का रौंद दिया। जिसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक यह हादसा सुबह का है। ये बस विकास नगर जा रही थी। हादसे के बाद से चालक फरार है। घायलों को प्रेमनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है।

वहीँ दूसरा मामला पिथौरागढ़ का है जहाँ रविवार को सैपाटा-खनपर सड़क पर एक पिकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में खनपर की प्रधान सपना देवी के पति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है।

शनिवार रात को अस्कोट हेल्पिया के पास एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में चालक और परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल चंद्रशेखर भट्ट, प्रकाश सिंह ऐरी निवासी मड़मानले और धन बहादुर को खाई से बाहर निकाल108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट पहुंचाया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close